आर्थिक स्थिति करें मजबूत : मुखिया

सिमडेगा: सोगड़ा आजीविका महिला ग्राम संगठन का गुरुवार को उद्घाटन किया किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 09:20 PM (IST)
आर्थिक स्थिति करें मजबूत : मुखिया

सिमडेगा: सोगड़ा आजीविका महिला ग्राम संगठन का गुरुवार को उद्घाटन किया किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया भूषण बाड़ा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें, इसकी व्यवस्था दी जा रही है। इसके लिए महिलाओं को अनुदानित दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने गरीब व निर्धन परिवार के महिलाओं से इसका लाभ उठाने की बात कही। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपनी भागीदारी ग्राम सभा में भी बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर सुधू नायक, आलोक आशीष, सुभद्रा कुमारी, अशिषन बिलुंग, तहरीना निशा, हरिश्चंद्र गोप, राधेश्याम प्रसाद, विनोद तिर्की आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी