महिलाओं के बीच बकरी का वितरण

जासं, सिमडेगा : मुख्यालय के डिप्टी टोली स्थित पशुपालन विभाग में शुक्रवार को विधवा सम्मान योजना 14-15

By Edited By: Publish:Fri, 12 Jun 2015 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2015 08:51 PM (IST)
महिलाओं के बीच बकरी का वितरण

जासं, सिमडेगा : मुख्यालय के डिप्टी टोली स्थित पशुपालन विभाग में शुक्रवार को विधवा सम्मान योजना 14-15 के तहत महिलाओं के बीच बकरी का वितरण किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, जिप सदस्य नील जस्टीन बेक व प्रमुख दिव्या बारला ने संयुक्त रूप से लाभुक महिलाओं के बीच बकरी का वितरण किया। साथ ही, कुछ आवश्यक दवाईयां भी दी गई। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व रोजगार से जोड़ने के लिए बकरी का वितरण किया जा रहा है। महिलाएं इस रोजगार में बेहतर प्रर्दशन कर अच्छी आमदनी कर सकती हैं। मौके पर सिमडेगा में 14 व कुरडेग में 4 यूनिट बकरी का वितरण किया गया। प्रत्येक यूनिट में चार बकरी व एक बकरा है।

chat bot
आपका साथी