संसार में सबसे उत्तम है मानव जीवन

कोलेबिरा : बरवाडीह पल्ली परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय आत्मिक साधना का समापन हुआ। आत्मिक साधना का

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 08:08 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 08:08 PM (IST)
संसार में सबसे उत्तम है मानव जीवन

कोलेबिरा : बरवाडीह पल्ली परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय आत्मिक साधना का समापन हुआ। आत्मिक साधना का संचालन फादर विनोद वीसी च उनकी टीम डिवाईन मर्सी आश्रम डीपुगढ़ा, हजारीबाग की अगुवाई में चल रहा था। फादर विनोद ने पवित्र आत्मा के अभिषेक के लिए प्रार्थना में सभी बच्चों की उन्नति, उनकी पढ़ाई व बेहतर भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संसार की सारी चीजों से उत्तम है मनुष्य का जीवन। ईश्वर से विरासत के रूप में माता-पिता को बच्चे मिलते हैं। प्रभु यीशु उनपर विशेष कृपा रखते हैं जो विनम्र और पश्चातापी है और श्रद्धा से उनकी वाणी सुनते हैं। मौके पर करीब 3000 मसीही भाई-बहनों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में फादर ब्रिसियुस तिर्की, फा. बासिल डुंगडुंग, कार्यपालक सभा, महिला संघ, युवा संघ व शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी