गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 01:57 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:57 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर

सिमडेगा : मुख्यालय में गणेश पूजा को लेकर पूरे दिन भक्ति व श्रद्धा का हर तरफ वातावरण रहा। कई पूजा पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया। वहीं कई पूजा पंडाल की प्रतिमा का विसर्जन बाद में किया जाएगा। प्रिंस चौक व ठाकुरटोली गणेश पूजा पंडाल की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्ति व उल्लास के साथ किया गया। प्रतिमा का जुलूस शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए आखिरकार छठ तालाब में इस वादे के साथ जल प्लावित किया गया कि गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना। विसर्जन जुलूस में अभिषेक केशरी, लक्की कुमार, अमन कुमार, अंकित कुमार, बंटी कुमार, सोनू कुमार, गोलू कुमार, बंटु कुमार शामिल हुए। वहीं रामजानकी मंदिर व नीचे बाजार पूजा पंडाल में इस मौके पर भजन कीर्तन एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समारोह में पंडित वासूदेव गौतम, अशोक जैन, सचिन बामलिया, महेश शर्मा, राजू शर्मा मुन्ना शर्मा, शंभु शर्मा, शंकर सेठ, बैजू प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी