सुब्रतो कप पर कस्तूरबा विद्यालय का कब्जा

By Edited By: Publish:Sat, 23 Aug 2014 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 23 Aug 2014 06:53 PM (IST)
सुब्रतो कप पर कस्तूरबा विद्यालय का कब्जा

सिमडेगा : कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के अनुसार शनिवार को परमवीर अ‌र्ल्बट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाईनल मैच का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, नपंउपाध्यक्ष संतोष देवी व जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारिरीक व मानसिक विकास होता है। खिलाड़ी को खेल में अपना बेहतर प्रर्दशन कर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने कहा कि छात्रों को शिक्षा देने के लिए 16 विधियां हैं, इसमें सबसे कारगर विधि है खेल। उन्होंने कहा कि खेल खेल में बच्चों को बताए गए ज्ञान का वे हमेशा स्मरण रखते हैं। खेल से स्वस्थ्य मस्तिक का विकास होता है और छात्र अपने को खेल के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाता है। इधर फाईनल मैच में अंडर 17 बालिका वर्ग में सिमडेगा कस्तूरबा स्कूल की टीम ने जलडेगा कस्तूरबा की टीम को पेनाल्टी शूट आउट में पराजित किया। वहीं बालक वर्ग के अंडर 14 में संत मेरीज की टीम ने संत वियानी लचरागढ़ की टीम को 2-0 से तथा अंडर 17 में रेंगारी उच्च विद्यालय ने संत वियानी लचड़ागढ़ को पेनाल्टी शूट आउट में पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडि़यों को मुख्य अतिथियों के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कोनबेगी, राम कैलाश राम, वीणा केरकेटटा, प्रतिमा बरवा, सुरेश प्रधान, कामेश्वर ग्वाला, भीमा लोहरा, रोहित किंडो, बंसत सोंरेग, निकोदिन लुगुन, मरियानुस एक्का आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी