पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करें : परशुराम

संवाद सूत्र,खरसावा : विश्व पर्यावरण दिवस पखवाडे के तहत खरसावा के प्रखंड कृषि तकनीकी केंद्र सह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 06:41 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करें : परशुराम
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करें : परशुराम

संवाद सूत्र,खरसावा : विश्व पर्यावरण दिवस पखवाडे के तहत खरसावा के प्रखंड कृषि तकनीकी केंद्र सह कृषि सिंगल विंडो सेंटर में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही किसानों को पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी किया। लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की भी अपील की। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी परशुराम माहतो, प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक, नीरज श्रीवास्तव, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर चंद्रशेखर व मेनका जारीका उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी