अज्ञात वाहन से बाइक की टक्‍कर में एक की मौत, दूसरा घायल Saraikela News

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार नशे में थे। राजनगर के हेंसल में सुरक्षा में तैनात चौकीदारों ने भी दोनों को रोका था। पूछे जाने पर सवारों ने दीघा जाने की बात कही थी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:31 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:31 PM (IST)
अज्ञात वाहन से बाइक की टक्‍कर में एक की मौत, दूसरा घायल Saraikela News
अज्ञात वाहन से बाइक की टक्‍कर में एक की मौत, दूसरा घायल Saraikela News

सरायकेला (जागरण संवाददाता)। हाता चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित सिजुलता में रविवार की देर रात अज्ञात वाहन में बाइक सवार ने टक्कर मारी। हादसे में एक युवक देवानंद साहू 30 की मौत हो गई। जबकि उसका साथी राजू अग्रवाल बच गया।

घटना रविवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर कीताडीह के रहने वाले देवानंद साहू एवं गैंताडीह के राजू अग्रवाल रात को होंडा शाइन बाइक से राजनगर की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों खूब नशे की हालत में थे। राजनगर के हेंसल में सुरक्षा में तैनात चौकीदारों ने भी दोनों को रोका था। पूछे जाने पर वे दीघा जाने की बात कह रहे थे। जिसके बाद दोनों को रास्ता भटक जाने के कारण उन्हें हाता की ओर वापस भेज दिया गया। परंतु वापस कब राजनगर की ओर लौटे किसी को पता नहीं। जिसके बाद सिजुलता में किसी अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी।

हादसे में घटना स्थल पर ही देवानंद साहू की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर पहुंचाया। इधर घायल दोस्त राजू अग्रवाल नशे की हालात में ही गिरते पड़ते वापस गैंताडीह पहुंच गया। रात में घटना की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं बताया। सुबह किसी तरह देवानंद के परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे लोग राजनगर थाना पहुंचे। साथ में मृतक के दोस्त राजू अग्रवाल को भी लेकर आये।

राजू अग्रवाल सुबह तक नशे की हालत में थे। वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे। पूछने पर बताते हैं कि टाटा से कहीं घूमने निकले थे। जब दुर्घटना हुआ वे किसी होटल में खा पी रहे थे। देवानंद साहू वहां से बाइक लेकर सड़क पर निकले ही थे कि किसी वाहन से उसका एक्सीडेंट हो गया और कुछ  लोगों ने उन्हें उठाकर मेरे पास पहुंचाया। मुझे कुछ होश नहीं था। हम दोनों रास्ते में एक बार गिरे भी थे। इधर परिजनों के मुताबिक देवानंद साहू नोवामुंडी जा रहे थे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी