विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार मुहैया कराए सरकार

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोल्हान प्रमंडल के 50 हजार प्रवासी श्रमिकों के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में रोजगार मुहैया कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान कोल्हान प्रमंडल में लगभग 50 हजार प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM (IST)
विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार मुहैया कराए सरकार
विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार मुहैया कराए सरकार

संसू, खरासवां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोल्हान प्रमंडल के 50 हजार प्रवासी श्रमिकों के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में रोजगार मुहैया कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान कोल्हान प्रमंडल में लगभग 50 हजार प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हो चुकी है। वर्तमान में इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार अवसर की संभावनाएं तलाश रही है। जो प्रशंसा योग्य पहल है। सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभुम जिले में स्थानीय औद्योगिक इकाईयों में इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की प्रबल संभावना है।

chat bot
आपका साथी