माइन्स लोडेड हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला

शुक्रवार की शाम से शुरू हुई सड़क दुर्घटनाओं का सफर शनिवार की सुबह तक जारी रहा। सरायकेला नगर क्षेत्र स्थित हंसाहुड़ी बस्ती के एक घर में अनियंत्रित होकर माइंस लदा हाइवा घुस गया। बताया जा रहा है कि सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के समीप स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर को टक्कर मारते हुए प्रदीप सामल के घर में हाइवा घुस गया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
माइन्स लोडेड हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
माइन्स लोडेड हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार की शाम से शुरू हुई सड़क दुर्घटनाओं का सफर शनिवार की सुबह तक जारी रहा। सरायकेला नगर क्षेत्र स्थित हंसाहुड़ी बस्ती के एक घर में अनियंत्रित होकर माइंस लदा हाइवा घुस गया। बताया जा रहा है कि सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के समीप स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर को टक्कर मारते हुए प्रदीप सामल के घर में हाइवा घुस गया। सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन के भीतर फंसे हाइवा के चालक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने हाइवा चालक को सदर अस्पताल भेजा और प्राथमिक उपचार कराया। सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि घर में किराएदार रहते थे। वे दुर्गा पूजा की छुंट्टी में घर गए हुए थे। यदि वे घर में होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार हाइवा चालक धर्मेंद्र कुमार सिंह हाइवा पर सामान लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इस दौरान हेंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया।

हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

प्रदीप सामल दुर्घटनाग्रस्त मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। वे दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण अपने घर गए हुए थे। मकान के अगले हिस्से में शाम के समय ट्यूशन की कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं। मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण घर में रखे कई सामान बर्बाद हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी