भूमि अधिग्रहण बिल आदिवासियों के हित में नहींः शिबू सोरेन

Shibu Soren. शिबू सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल आदिवासी-मूलवासियों के हित में नहीं है। इस कानून से झारखंडियों को नुकसान होगा।

By Edited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 04:17 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण बिल आदिवासियों के हित में नहींः शिबू सोरेन
भूमि अधिग्रहण बिल आदिवासियों के हित में नहींः शिबू सोरेन

खरसावा, (सरायकेला) जेएनएन। झामुमो अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने खरसावा के शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की। इसके बाद आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित जन चेतना सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल आदिवासी-मूलवासियों के हित में नहीं है। इस कानून से झारखंडियों को नुकसान होगा।

उन्होंने इस कानून को रद करने की मांग करते हुए शिक्षा, सिंचाई, कृषि व नियोजन नीति की आलोचना की। उनके मुताबिक, लंबी लड़ाई के बाद झारखंड बना। यह खनिजों से परिपूर्ण राज्य होने के बावजूद भी गांवों में सुविधाओं का अभाव है। लोग अब भी मजदूरी करने के लिए बाहर जा रहे हैं। गांव के विकास पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बच्चों का पढ़ाने की अपील की।

झामुमो की सरकार बनी तो जन विरोधी कानून होंगे निरस्त: गागराई
खरसावा विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार जन भावनाओं के विपरित कार्य कर रही है। जन विरोधी कानून बना कर आदिवासी-मूलवासियों को जमीन से बेदखल करना चाहती है। सरकार मनमानी पर उतर आई है। सरकार के हर जन विरोधी नीतियों का झामुमो विरोधी करेगी। झामुमो की सरकार बनी तो जन भावनाओं के विरुद्ध बनाए गएसभी कानून को निरस्त किया जाएगा। बीजेपी की सरकार को नारा व जुमलों की सरकार बताया। इस मौके पर उन्होंने छात्र हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

झारखंडियों के हक को झामुमो उठाता रहेगा आवाज: चंपई
झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि यहां की जमीन उद्योगपतियों के हाथों सौंप कर आदिवासी-मूलवासियों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है। राज्य सरकार गांवों में स्कूलों को बंद कर शराब की दुकान खोलवा रही है। परंतु झामुमो ऐसा होने नहीं देगी। सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करेगी। उन्होंने एकता पर बल देते हुए अपना अस्तित्व बचाने को संघर्ष करना होगा। भाजपा झूठ की खेती करने वाली पार्टी है।

सालखान भाजपा का एजेंट: शशिभूषण
चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार यहां के आदिवासी-मूलवासियों का शोषण कर रही है। झादिपा अध्यक्ष सालखान मुर्मू को भाजपा का एजेंट बताया।

भाजपा की नीतियों से राज्य की जनता आदोलित
दीपक बिरुवा चाईबासा विधायक दीपक बिरुव ने कहा कि झामुमो की सरकार बनी तो शहीदों के आश्रितों को सम्मान दिया जाएगा। भाजपा की नीतियों से राज्य की जनता आदोलित है।

जन चेतना सभा को कई लोगों ने किया संबोधित
जन चेतना सभा को पूर्व विधायक सुखराम उराव, मंगल सिंह बोबोंगा, बहादुर उराव के अलावा आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष दामोदर हासदा, उपाध्यक्ष गुरुचरण बाकिरा, सचिव बाबूराम सोय, सतीश चंद्र बिरुली, सोहन लाल कुम्हार, डेमका सोय, सतीश चंद्र बुड़िउली, दीत नारायण बादिया समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता दामोदर सिंह हासदा व संचालन गुरुचरण बाकिरा ने किया। सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी