ससुराल में बेटी व मायके में जली पिता की चिता

शुक्रवार को नीमडीह के रघुनाथपुर स्थित ससुराल में मुस्कान की और खरसावां स्थित कुम्हारसाई में उसके पिता राजेंद्र की चिता जली। छह माह पूर्व घर छोड़कर गई मंझली बेटी मुस्कान गंडायत जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही थी..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 04:08 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 04:08 AM (IST)
ससुराल में बेटी व मायके में जली पिता की चिता
ससुराल में बेटी व मायके में जली पिता की चिता

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार को नीमडीह के रघुनाथपुर स्थित ससुराल में मुस्कान की और खरसावां स्थित कुम्हारसाई में उसके पिता राजेंद्र की चिता जली। छह माह पूर्व घर छोड़कर गई मंझली बेटी मुस्कान गंडायत जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही थी। इसी बीच गुरुवार को सड़क दुर्घटना में उसके पिता राजेंद्र गोड़ेई की मौत हो गई। गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे वे एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक के ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के लगभग दो घंटे बाद उनकी बेटी मुस्कान ने टीएमएच में दम तोड़ दिया। मुस्कान ने कोरसिन डाल लगा ली थी आग, टीएमएच में चल रहा था इलाज : मृतक (राजेंद्र) के छोटे भाई सुदीप गोड़ेई ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व राजेंद्र की मंझली बेटी मुस्कान घर छोड़कर चली गई थी। उसने नीमडीह के रघुनाथपुर निवासी राम गंडायत के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह के बाद मुस्कान के जीवन में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि मुस्कान ने 13 नवंबर को अपने ससुराल में केरोसिन तेल खुद को जला लिया था। इस घटना में वह 80 फीसद जल चुकी थी। उसका इलाज जमशेदपुर के टीएमएच में चल रहा था। स्व. राजेंद्र के परिवार में पत्नी समेत दो बेटियां व एक बेटा है।

अगवा बच्ची बरामद, आरोपित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अपहरण के मामले को विफल कर सात वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर भाग रही महिला ज्योत्स्ना कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र स्थित आसनबनी के शाही झरना से पुलिस ने अगवा हुई सात वर्षीय बच्ची गीता हेंब्रम को बरामद कर लिया। पुलिस आदित्यपुर स्थित खरकई पुल के समीप वाहन चेंकिंग अभियान चला रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला का ससुराल पटमदा में है। चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग छह बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इस क्रम में आरोपित महिला ने बच्ची को बहला-फुसला कर टेम्पो में बाठा ली और बच्ची को लेकर भाग निकली। बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली तो उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की। फिर उसके परिजनों ने लगभग 11 बजे इस घटना की सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर व चांडिल थाना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बच्ची की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लगभग एक बजे खरकई पुल के समीप बच्ची को बरामद कर आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित महिला के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। आरोपित महिला से पूछताछ भी की जा रही है। इधर, अगवा बच्ची के मिलने के बाद उसके परिजन काफी खुश है। बच्ची के पिता सुभाष हेंब्रम मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बच्ची को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया है।

chat bot
आपका साथी