बैठक बुलाकर खुद चांडिल निकल गए साधुचरण महतो

संसू आदित्यपुर ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो ने आदित्यपुर स्थित आवास पर शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 01:24 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 06:17 AM (IST)
बैठक बुलाकर खुद चांडिल निकल गए साधुचरण महतो
बैठक बुलाकर खुद चांडिल निकल गए साधुचरण महतो

संसू, आदित्यपुर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो ने आदित्यपुर स्थित आवास पर शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। लेकिन जब वे उनके आवास पर पहुंचे तो पता चला कि नेताजी बिना किसी को जानकारी दिए खुद चांडिल निकल गये हैं। इस बाबत राजनगर पश्चिम के भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघराय मार्डी व राजनगर पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ने बताया कि साधु चरण महतो ने सरायकेला-खरसावां जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए होने चुनाव की रायशुमारी के लिए मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। लेकिन जब दोनों शनिवार को 11 बजे नेताजी के आवास पर पहुंचे तो पता चला कि वे चांडिल चले गये हैं। इसकी जानकारी भी उन्होंने किसी को देना उचित नहीं समझा और बैठक स्थगित कर दी। इधर, विधायक के विपक्षी खेमे को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनमें बेचैनी बढ़ गयी। वे बैठक की बातें जानने के लिए बेचैन रहें। हालांकि, जब उन्होंने जाना कि साधुचरण महतो के आवास पर कोई बैठक नहीं हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी ओर, साधुचरण महतो का कहना है कि वे भाजपा जिलाध्यक्ष के रेस में नहीं है।

chat bot
आपका साथी