सीनी में मनी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि

सीनी के स्वर्णपुर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला प्रखंड सचिव दीपक माझी की अगुवाई में पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन जी का पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 02:47 AM (IST)
सीनी में मनी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि
सीनी में मनी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि

सीनी: सीनी के स्वर्णपुर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला प्रखंड सचिव दीपक माझी की अगुवाई में पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन जी का पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए भगवान से प्रार्थना की। दुर्गा सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र सह जामा के पूर्व विधायक थे। इस मौके पर मोहितपुर पंचायत समिति सदस्य सुमन करूवा, सुखराम मंडल, शांतनु करूवा, शानु घोष, अजीत कुमार टुडू, आतिफ खान, जन्नत हुसेन, रमेश महतो व रवि महतो समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी