मेयर समेत 17 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज

संसू आदित्यपुर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 01:46 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:09 AM (IST)
मेयर समेत 17 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज
मेयर समेत 17 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज

संसू, आदित्यपुर : लॉकडाउन उल्लंघन के मामले आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव समेत 17 लोगों के खिलाफ आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बता दें, मोतीनगर में दो गुटों के बीच हुई हिसक झड़प के समझौते के लिए रविवार को आदित्यपुर थाना परिसर में मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव के अलावा क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह, बिनोद सिंह, भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव, राबड़ी चौहान, विरेंद्र सिंह, आरआईटी मंडल के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, अनिल सिंह, विश्व हिदू परिषद के भगवान सिंह, प्रमोद सिंह के अलावा अन्य पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने जमकर लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन किया था। समझौता नहीं होने के बाद मारपीट के आरोपित संतोष सिंह व छोटू तिवारी को जब पुलिस जेल ले जा रही थी तो मेयर की मौजूदगी में भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद सभी लोग वहां से हट गये थे।

chat bot
आपका साथी