भाजपा की वर्तमान कमेटी पॉकेट कमेटी : संजीव

सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा में घमसान जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव सिंह उ‌र्र्फ बबुआ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने इस्तीफा की कॉपी अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 05:14 AM (IST)
भाजपा की वर्तमान कमेटी पॉकेट कमेटी : संजीव
भाजपा की वर्तमान कमेटी पॉकेट कमेटी : संजीव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा में घमसान जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव सिंह उ‌र्र्फ बबुआ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने इस्तीफा की कॉपी अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने सरायकेला भाजपा के वर्तमान कमेटी को पॉकेट कमेटी बताते हुए कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि पार्टी में काम करने वालों को पद या जिम्मेदारी जानबूझकर नहीं दी जाती है। बड़े नेताओं को इस बात का डर रहता है कि संगठन हित में काम करने वाला कार्यकर्ता जमीनी स्तर से जुड़कर काम करेगा और जनता के बीच अपनी छवि बना लेगा। जिससे बड़े नेताओं की पूछ घट जाएगी। उन्होंने लिखा है कि सरायकेला भाजपा में जमीन से जुड़े नेताओं को सम्मान नहीं मिलता है। बड़े नेताओं की जी हुजूरी करने वालों को ही सम्मान व पद मिलता है। भाजपा नेता द्वारा फेसबुक वॉल पर पोस्ट करते ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। पिछले दिनों ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो, सरायकेला भाजपा के प्रत्याशी रहे गणेश महाली, जिला परिषद की अध्यक्ष शकुंतला महाली, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित उर्फ बॉबी सिंह, आदित्यपुर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा समेत दर्जनों भाजपाइयों ने वर्तमान कमेटी के विरोध में आवाज बुलंद किया था। जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने उपाध्यक्ष का पद ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं को ही वर्तमान कमेटी में शामिल किया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष व पारिवारिक जिम्मेदारियों का एक साथ निर्वहन करना उनके लिए संभव नहीं है। हालांकि अगले दिन वह पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नजर आई। इधर, संजीव सिंह के इस्तीफा देते ही भाजपा में एक बार फिर अंतर्कलह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बबुआ सिंह आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष का पद चाहते थे, जो उन्हें नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी