देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगी रेल बजट : सिंहदेव

संवाद सूत्र, खरसावा : खुंटी के सासद कड़िया मुंडा के प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव ने कहा कि रेल मंत्री सु

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 01:14 AM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 04:16 AM (IST)
देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगी रेल बजट : सिंहदेव

संवाद सूत्र, खरसावा : खुंटी के सासद कड़िया मुंडा के प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेल के आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान दिया जो कि आज की सबसे बड़ी जरूरत है। खरसावा में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि रेल बजट में लोक लुभावन घोषणाएं न कर यत्री सुविधाए रेलवे की क्षमता बढ़ाने सुरक्षा और रेलवे को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गयी है। नये ट्रेनों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सिर्फ नयी ट्रेनों की घोषणा कर पटरियों पर बोझ बढ़ाने से काम नहीं चलेगा। पटरियों की जर्जर स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जिसे रेल मंत्री ने ध्यान दिया और आधारभूत संरचना विकिसत करने और रेल सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही है। सिंहदेव ने कहा पहली बार रेल बजट प्रशासनिक, आर्थिक और तकनीकी सुधारों के साथ पेश किया गया है। रेल बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह रेल बजट देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस रेल बजट में यात्रियों को ज्यादा महत्व दिया गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा गया है जिसके लिए रेल मंत्री बधाई के पात्र हैं। पहली बार रेल बजट में तकनीकी आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों की बात की गई है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बहुत अच्छा रेल बजट पेश किया है। यह देश को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

chat bot
आपका साथी