सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए आगे आएं युवा

एक बार इस्तेमाल कर फेंके जाने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीघर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की सरकारी नीतियों की जानकारी स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मोबलाइजर पिनाकी घोष के द्वारा दि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 02:21 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:43 AM (IST)
सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए आगे आएं युवा
सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए आगे आएं युवा

उधवा (साहिबगंज) : एक बार इस्तेमाल कर फेंके जाने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की सरकारी नीतियों की जानकारी स्वच्छ भारत मिशन के सोशल मोबलाइजर पिनाकी घोष ने दी। उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल ने सभी छात्र छात्राओं को प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की। कहा कि एक बार इस्तेमाल कर फेंके जाने वाले यानी सिगल यूज प्लास्टिक पर लगाम कसने की सरकार के स्तर पर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। हर मंत्रालय को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गांधी जयंती पर दो अक्टूबर से सिगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगेगी। दो अक्टूबर को पूरे देश में स्वच्छता और श्रमदान अभियान चलाया जाएगा तथा कचरे के रूप में बिखरे पड़े प्लास्टिक को इकट्ठा किया जाएगा। अंत में सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक शिक्षक निहार रंजन दास, नव कुमार मंडल, गौर चन्द्र मंडल, सुवोल चंद्र विश्वास, नारुगोपाल चक्रवर्ती, खुदीराम सरकार, गोपाल चन्द्र विश्वास, प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की सलाह दी। मौके पर स्वच्छता सहायक आयन कुमार घोष, छात्र सुशील कुमार मंडल, कृष्ण कुमार, सौरभ कुमार, रितीक कुमार, साथी मंडल, अंकिता कीर्तिनिया, पूर्णिमा सरकार, निशा झा, खालेदा जिया सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी