भारतीय वायु सेना दिवस पर मेधावी छात्राएं पुरस्कृत

जिला भूतपूर्व सैनिक संघ की ओर से गुरुवार को उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में भारतीय वायु सेना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 05:12 AM (IST)
भारतीय वायु सेना दिवस पर मेधावी छात्राएं पुरस्कृत
भारतीय वायु सेना दिवस पर मेधावी छात्राएं पुरस्कृत

संस, साहिबगंज : जिला भूतपूर्व सैनिक संघ की ओर से गुरुवार को उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में भारतीय वायु सेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाली रिमिका कुमारी को 1200, दूसरे स्थान पर रही रुखसार व तीसरे स्थान पर रही खुशी कुमारी को एक-एक हजार नकद पुरस्कार दिया गया।

वृद्ध, असहाय व महिलाओं को कंबल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नेतृत्व सेवानिवृत्त वारंट अफसर सियाराम मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक राजेश कुमार, शशिकांत ओझा, नागेंद्र शाह, प्रभु नाथ यादव, गोपाल प्रसाद यादव, मो. फारुख हुसैन, शिक्षक राजेश पंडित, प्रदीप मोदी, अनिल किस्कू, रेखा कुमारी, कविता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव, राजेंद्र चौधरी अभिषेक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी