प्रदेश मनरेगा श्रमिक संघ का पुनर्गठन

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) झारखंड प्रदेश मनरेगा श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 04:09 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 04:09 PM (IST)
प्रदेश मनरेगा श्रमिक संघ का पुनर्गठन
प्रदेश मनरेगा श्रमिक संघ का पुनर्गठन

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : झारखंड प्रदेश मनरेगा श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गया प्रसाद शर्मा ने गुरुवार को नई कार्यसमिति की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व घोषित कार्यसमिति में संशोधन किया गया है। नई कार्यसमिति में अनंत रॉय को उपाध्यक्ष, सुधीर झा को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार चौधरी को प्रवक्ता, शुभम कुमार को कार्यालय मंत्री, मिथलेश भगत एवं शिला हेंब्रम को महामंत्री, मोतीलाल सरकार को संगठन मंत्री, जगदीश साह, सुनील कुमार, शिवानंद शर्मा, मो. तारिक अजीज एवं अरविद कुमार को मंत्री नियुक्त किया गया है। सदस्य के रूप में आरती शर्मा, रानी हांसदा, लक्ष्मण रविदास, उपेंद्र कु सिंह, मो. रहमान अंसारी, भागवत ठाकुर, विश्वनाथ रविदास, मो. जुल्फिकार अंसारी को चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावे सभी जिला के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी झारखंड प्रदेश मनरेगा श्रमिक संघ के सदस्य होंगे।

chat bot
आपका साथी