पर्यावरण की शर्त पर चलेगी चिमनी

जिले में 15 लोगों को ईंट चिमनी चलाने का लाइसेंस खनन विभाग ने निर्गत किया है। यह साल के लिए वैध होगा। सभी लाइसेंस धारकों को पर्यावरण मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 04:51 PM (IST)
पर्यावरण की शर्त पर चलेगी चिमनी
पर्यावरण की शर्त पर चलेगी चिमनी

---एक साल के लिए दी गई अनुमति जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में 15 लोगों को ईंट चिमनी चलाने का लाइसेंस खनन विभाग ने निर्गत किया है। यह साल के लिए वैध होगा। सभी लाइसेंस धारकों को पर्यावरण मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनकी अनुज्ञप्ति रद भी की जा सकती है। अधिकतर ईंट चिमनी का लाइसेंस मंडरो व बरहड़वा प्रखंड में दिया गया है।

इन्हें दिया गया लाइसेंस: मंडरो के सीताचौकी में रमेश ब्रिक्स इंडस्ट्रीज, वीरेंद्र ब्रिक्स इंडस्ट्रीज एवं राजमहल ब्रिक्स इंडस्ट्रीज, नाड़ी दियारा में रघुवर मिश्रा उर्फ देवष मिश्रा, गोपालचौकी में मेसर्स साहेबगंज इंडस्ट्रीज, मेसर्स किसन ब्रिक्स इंडस्ट्रीज, सिरासीन में मेसर्स अजंता ब्रिक्स फिल्ड, दाहुटोला में मेसर्स ताज इंटरप्राइजेज, प्यारपुर में मेसर्स साथ ब्रिक्स इंटरप्राइजेज, सीताचौकी में मेसर्स स्टील ब्रिक्स, कमलपुर में मेसर्स सहरा ब्रिक्स, सिरासिन में मेसर्स राहुल ब्रिक्स इंडस्ट्रीज, नारायणपुर में मेसर्स हिदुस्तान इंडस्ट्रीज, मिर्जापुर में मेसर्स जे किसान ब्रिक्स व बरहड़वा में ही एक और व्यक्ति को ईंट चिमनी चलाने का लाइसेंस दिया गया है।

chat bot
आपका साथी