गंगा से मिलेगी ठंडक तो पौधों से फल

जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज जिले पर्यावरण संरक्षण का प्रयास वन विभाग एवं मनरेगा के म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 05:17 PM (IST)
गंगा से मिलेगी ठंडक तो पौधों से फल
गंगा से मिलेगी ठंडक तो पौधों से फल

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज जिले पर्यावरण संरक्षण का प्रयास वन विभाग एवं मनरेगा के माध्यम से चल रहा है। पौधारोपण से जिले का पर्यावरण संरक्षित होगा। पहाड़ी गांवों हरियाली के साथ समृद्धि भी आएगी। वन विभाग की ओर से गंगा व गुमानी नदी के किनारे भी पौधे लगाए जाऐंगे। गंगा किनारे फलदार पौधे लगाए जाएंगे। लोग छाया के साथ फल का भी लाभ उठा पाएंगे। मनरेगा से रैयती जमीन पर मिश्रित फलदार पौधों के साथ-साथ आजीविका के दृष्टिकोण से सागवान और सेमियालता के पौधों को लगाने की योजना चल रही है। अगले साल भी मनरेगा से फलदार पौधे लगाने की योजना है। वर्ष 2021 में इस योजना के तहत सात हजार एकड़ में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। वन विभाग से बंजर व जंगली जमीन पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की ²ष्टि से अगले साल प्रयास किया जाएगा।

गंगा तट के लोगों को मिलेगा फलदार पौधे का लाभ

गंगा तट पर दियारा क्षेत्र के अलावा गंगा ग्राम घोषित किए गए क्षेत्रों में वन विभाग की ओर से पौधे लगाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक प्रजाति के पौधे शामिल होंगे। पर्यावरण बचाने के साथ ही गंगा तट के लोगों को फलदार पौधे का लाभ दिलाना भी वन विभाग का प्रयास है। गंगा किनारे के 46 किलोमीटर के दायरे में पौधारोपण किया जा रहा है। आने वाले साल में लोगों को इसके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। गंगा तट पर वन विभाग मानक के अनुसार पौधा लगाया जा रहा है। साहिबगंज, राजमहल, उधवा, बरहड़वा, बोरियो व बरहड़वा प्रखंड के 33 पंचायतों के 78 गांवों को इसके कैचमेंट ऐरिया में बनाकर इस क्षेत्र के विद्यालय, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक भवनों, कालेज के आसपास भी पौधे लगाने की योजना है। गंगा किनारे जहां भी खाली जमीन पड़ी है। वैसे क्षेत्र का चयन कर विभाग की ओर से बांस से घेराबंदी कर पौधा लगाने के अलावा आसपास के लोगों को इसकी रक्षा को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। वन विभाग की ओर से आम जामुन, महोगनी, साल, शीशम, सखुआ सहित अन्य जाति के पौधे लगाने की योजना हैं।

---

बागवानी की 740 योजनाएं

साहिबगंज जिले में मनरेगा से बिरसा मुंडा बागवानी योजना के तहत आने वाले साल में 740 योजनाएं पूरी होंगी। पिछले साल यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत आम, अमरुद, शरीफा, महोगनी, सागवान और सेमियालता सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं। ये सभी योजनाएं जिले में बागवानी के से लोगों को न केवल लाभ पहुंचाने में सहायक साबित होगी। इससे पर्यावरण की रक्षा भी संभव हो सकेगी। यह योजना जिले के सभी प्रखंड में चल रही है।

-----

साहिबगंज जिले में नमामि गंगे, गुमानी नदी तट पर पौधारोपण, कैंपा और वन विभाग के प्लान के तहत अगले साल पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ खुशहाली लाने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए पिछले साल के प्लान का आकलन कर नया प्लान बनाया जा रहा है। जिले के सभी नर्सरी में भी पौधे की संख्या बढ़ाई जा रही है।

मनीष कुमार तिवारी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज

chat bot
आपका साथी