अयोध्या में ही बनेगा राम लला का मंदिर

जन्मभूमि एक ही रही, अवधपुरी माही। वाही भूमि पर एक है, राम ही की एक माही।। अर्थात भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ है और इसलिए राम लला का मंदिर भी अयोध्या में ही बनेगा। शहर के घाट रोड स्थित डॉक्टर शकुंतला सहाय आवास परिसर में आयोजित मंच दर्शन में पधारे श्री देवराहा हंस बाबा जी महाराज ने शुक्रवार को पत्रकारों को उपरोक्त बातें कही ।उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:33 PM (IST)
अयोध्या में ही बनेगा राम लला का मंदिर
अयोध्या में ही बनेगा राम लला का मंदिर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जन्मभूमि एक ही रही, अवधपुरी माही। वाही भूमि पर एक है, राम ही की एक माही।। अर्थात भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ है और इसलिए राम लला का मंदिर भी अयोध्या में ही बनेगा। शहर के घाट रोड स्थित डॉ. शकुंतला सहाय के आवासीय परिसर में आयोजित मंच दर्शन में पधारे देवराहा हंस बाबा ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने से पहले विश्व हिन्दू परिषद के वरीय नेता अशोक ¨सघल उनके पास आए थे। मैंने उन्हें राम लला का मंदिर बनाने को कहा था। तब से देश में बहुमत की सरकार बनाने की भगवान से याचना हो रही थी। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी, परंतु अब तक राम लला का मंदिर निर्माण नहीं हो सका है, जो खेद का विषय है। बाबा ने बताया कि हाल के दिनों में विश्व मंच पर भारत की साख बढ़ी है तथा भारत में भी मंदिर निर्माण को लेकर जनमत तैयार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अयोध्या में जल्द ही राम लला के मंदिर का निर्माण कार्य निर्विघ्न शुरू हो जाएगा। उन्होंने देशवासियों से भी मंदिर निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की।

chat bot
आपका साथी