कांग्रेस के हुए नित्यानंद गुप्ता

आरएसएस से जुड़े नित्यानंद गुप्ता सिधेश्वर मंडल सुनील चौधरी व झामुमो के सरफराज अहमद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 05:07 PM (IST)
कांग्रेस के हुए नित्यानंद गुप्ता
कांग्रेस के हुए नित्यानंद गुप्ता

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने रविवार को गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर आरएसएस से जुड़े नित्यानंद गुप्ता, सिधेश्वर मंडल, सुनील चौधरी व झामुमो के सरफराज अहमद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंत्री व जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा ने फूलों की माला पहना कर सभी का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीमउद्दीन, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, जिला सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल पासवान, नौशाद अली, बास्की यादव, दिलीप गुप्ता, महेश तिवारी, मोहम्मद सलाउद्दीन, तनवीर आलम, मोहम्मद रफी, कैमूर अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी