गंगा ग्राम के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

तालझारी प्रखंड अंतर्गत कल्याणी पंचायत के गंगा ग्राम से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पंचायत कर्मियों ने उच्च विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:11 PM (IST)
गंगा ग्राम के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
गंगा ग्राम के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

तालझारी(साहिबगंज): तालझारी प्रखंड अंतर्गत कल्याणी पंचायत के गंगा ग्राम से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पंचायत कर्मियों ने उच्च विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर के साथ-साथ पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेन्द्र परिसर को भी साफ-सफाई की गई। गंगा ग्राम से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से भी अपील किया है कि वे कम से कम अपने घर के आसपास के स्थानों को प्रतिदिन साफ-सफाई करें। इससे न केवल वह जगह सुंदर दिखेंगे बल्कि स्थान गंदा नहीं रहने के कारण मच्छर का प्रकोप भी नहीं रहेगा और जब मच्छर नहीं होंगे तो मच्छर से काटने पर होनेवाली विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी नहीं होगी। इस तरह घर के आसपास साफ-सफाई रखने से कई तरह के फायदे हैं। मौके पर हरिलाल मंडल, रहीम अंसारी, पवन यादव, संजय यादव, मदन रिखियासन, संजीव मंडल सहित पंचायत कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी