साहिबगंज: गली क्रिकेट में जिसे गेंद समझ बच्चे ने लगाया शाट वह निकला बम, विस्फोट में उड़ गई हाथ की अंगुलियां

लक्ष्मण मंडल गेंद खोजने के लिए सड़क के किनारे खाली जगह पर बैट लेकर गया। वहां प्लास्टिक के धागे में लपेटकर बनाया बम मिला जिसे गेंद समझ कर उसने बैट से मार दिया। इससे जोरदार आवाज हुई। लक्ष्मण मंडल के दाहिना हाथ की अंगुलियां उड़ गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 27 Dec 2021 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Dec 2021 06:18 PM (IST)
साहिबगंज: गली क्रिकेट में जिसे गेंद समझ बच्चे ने लगाया शाट वह निकला बम, विस्फोट में उड़ गई हाथ की अंगुलियां
क्रिकेट खेल के दाैरान बम विस्फोट ( प्रतीकात्मक फोटो)।

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव मंडल टोला में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान बम फटने से उधवा का 14 वर्षीय लक्ष्मण मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

भूदेव मंडल टोला निवासी रासु मंडल का पुत्र लक्ष्मण मंडल अपने साथियों के साथ भोला मंदिर के समीप सड़क पर क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के क्रम में ही गेंद सड़क के किनारे मुन्ना मंडल के घर के सामने खाली जगह पर कचरे के ढेर में चला गया। लक्ष्मण मंडल गेंद खोजने के लिए सड़क के किनारे खाली जगह पर बैट लेकर गया। वहां प्लास्टिक के धागे में लपेटकर बनाया बम मिला जिसे गेंद समझ कर उसने बैट से मार दिया। इससे जोरदार आवाज हुई। लक्ष्मण मंडल के दाहिना हाथ की उंगली शरीर से अलग हो गई। उसके मुंह एवं शरीर पर भी गंभीर चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी जानकारी राधानगर पुलिस को दी। स्वजन घायल युवक को इलाज कराने के लिए उधवा के नर्सिंग होम ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना के एएसआइ मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटनास्थल पर बच्चे की ऊंगली मिली। बम फटने की आवाज दूर तक गूंज उठी। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राधानगर पुलिस ने नर्सिंग होम जाकर घायल बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। बच्चे के पिता ने बताया कि घटना की सूचना राधानगर थाना पुलिस को देने पर थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। ना प्रभारी ने बताया कि फटने वाला चीज बम था या कुछ और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी