आज से एसडीओ कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष के अध्यक्ष पीएन तिवारी ने की। बीते दिनों अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में एक वरीय अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद साह के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किए गए दु‌र्व्यवहार को लेकर सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किए गए। यह निर्णय लिया गया कि शनिवार से उनके अदालत का संघ के सभी सदस्य बहिष्कार करेंगे। संघ के सदस्य जर्नादन प्रसाद साह ने अनुमंडल पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि वे बीते दिनों एक मामले में उनके साथ इजलास पर बैठकर दु‌र्व्यवहार किए। इसलिए संघ ने उनके विरुद्ध चार प्रस्ताव लिया। जिसमें पैसे लेकर आदेश पारित करने परिवहन विभाग में वाहनों की जांच पड़ताल करने के बहाने 35 सौ रुपया वसूली करने के अलावा माह वाहन मालिक से 2 लाख रुपये तक की वसूली करने का प्रस्ताव शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:17 AM (IST)
आज से एसडीओ कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
आज से एसडीओ कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

साहिबगंज : जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष के अध्यक्ष पीएन तिवारी ने की। बीते दिनों अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में एक वरीय अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद साह के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किए गए दु‌र्व्यवहार पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें बताया गया है कि शनिवार से उनके अदालत का संघ के सभी सदस्य बहिष्कार करेंगे। संघ के सदस्य जनार्दन प्रसाद साह ने अनुमंडल पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि वे बीते दिनों एक मामले में उनके साथ इजलास पर बैठकर दु‌र्व्यवहार किए। इसलिए संघ ने उनके विरुद्ध चार प्रस्ताव लिया। यह प्रस्ताव लिया गया कि फसल का रिसीवर बहाल कर धान की फसल को बचाने का प्रयास नहीं करते हैं। संघ की ओर से लिए गए निर्णय व प्रस्ताव की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, मुख्य सचिव झारखंड सरकार के अलावा उपायुक्त को भी भेज दी गई है। बैठक में अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार कर्ण, संजय कुमार जायसवाल, अजय वर्मा, नारायण यादव, ललित स्वदेशी, भरत लाल यादव के अलावा दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार साव ने बताया कि गुरुवार को एक दिन कोर्ट किए थे परंतु किसी अधिवक्ता से बात ही नहीं हुई है तो अधिवक्ता के साथ इजलास में दु‌र्व्यवहार की बात कहां से आती है। वे वरीय अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद साह से दु‌र्व्यवहार की बात को खारिज करते हैं। इसके अलावा कुछ भी जानकारी से इन्कार करते हैं।

chat bot
आपका साथी