साहिबगंज में मिले 14 नए संक्रमित, 11 लौटे घर

जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज जिले में रविवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 06:24 AM (IST)
साहिबगंज में मिले 14 नए संक्रमित, 11 लौटे घर
साहिबगंज में मिले 14 नए संक्रमित, 11 लौटे घर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज जिले में रविवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक कोरोना के 464 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 251 एक्टिव केस हैं जबकि 208 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. डीएन सिंह ने यह जानकारी दी है। 14 नए व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव में सदर अस्पताल साहिबगंज से एक बच्ची जिसकी आयु 10 वर्ष व एक पुरुष जिनकी आयु 50 वर्ष है। पुलिस लाइन से एक पुरुष जिनकी आयु 38 वर्ष है। जैप-9 से दो पुरुष जिनकी आयु क्रमश 45 वर्ष एवं 45 वर्ष है। राजमहल प्रखंड से एक महिला जिनकी आयु 47 वर्ष, कोटालपोखर बरहड़वा से एक बच्चा इसकी आयु 12 वर्ष है। नमस्ते रोड बोरियों से एक पुरुष जिनकी आयु 45 वर्ष, बीडीओ कार्यालय बोरियों से दो पुरुष जिनकी आयु 35 वर्ष एवं 23 वर्ष है।

इंग्लिश स्थित बैंक कार्यालय तालझारी से एक पुरुष जिसकी आयु 35 वर्ष, मसकलैया तालझारी से एक बच्चा जिसकी आयु 7 वर्ष तथा एक युवती जिसकी आयु 18 वर्ष है। मोती झरना महाराजपुर से एक गर्भवती महिला जिनकी आयु 30 वर्ष है। ये सभी रविवार को कोविड-19 टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को ही 11 मरीजों को जिला प्रशासन की ओर से स्वस्थ होने के पश्चात घर वापस भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी