35 इवेंट्स में दिखेगी जेवेरियंस की प्रतिभा

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में तीन दिवसीय जेवियरोत्सव का आगाज 16 फरवरी से होगा। 16 फरवरी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 01:49 PM (IST)
35 इवेंट्स में दिखेगी जेवेरियंस की प्रतिभा
35 इवेंट्स में दिखेगी जेवेरियंस की प्रतिभा

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में तीन दिवसीय जेवियरोत्सव का आगाज 16 फरवरी से होगा। 16 फरवरी के बाद यह आयोजन 18 और 19 फरवरी को होगा। तीन दिन में कई प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं को एकेडमिक, फाइन आ‌र्ट्स, कल्चरल और इंफॉर्मल इवेंट्स में बांटा गया है। सभी प्रतियोगिताओं के प्रिलिम्स हो चुके हैं। चयनित छात्र और टीम फेस्ट में भाग लेंगे। सभी कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। बनाई गई है दस सदस्यीय टीम

मौके पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को सुबह 10 बजे पार्किंग स्थल पर बने मंच पर उद्घाटन किया जाएगा। इस साल भी वॉयस ऑफ जेवियर, फैशन शो और जेवियर्स का भीम आदि कार्यक्रम खास होंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए छात्रों की दस सदस्यीय टीम बनाई गई है। सभी इवेंट्स के लिए इंचार्ज तय किए गए हैं। विभिन्न कार्यक्रम परिसर में ही अलग-अलग स्थान पर होंगे। इस वर्ष फेस्ट में करीब 13 हजार छात्र शामिल होंगे। पब्जी के साथ जुड़े दो और इवेंट -

कार्यक्रम के आयोजकों ने छात्रों के मनोरंजन का पूरा खयाल रखा है। नए जुड़े इवेंट्स में एक पब्जी गेम पर आधारित है। इसके अलावा फूड विदाउट फ्यूल के तहत प्रतिभागियों को बिना आग और बिजली के खाना तैयार करना है। खाने के स्वाद के आधार पर विजेता चुना जाएगा। तीसरा इवेंट फिल्म मेकिंग का है, जिसमें छात्र 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म प्रस्तुत कर सकते हैं। नए इवेंट्स में भी छात्र बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी