Lok Sabha Election 2019: दूसरे चरण में भी मतदान करने में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी

Lok Sabha Election 2019. दूसरे चरण की चार सीटों रांची खूंटी कोडरमा तथा हजारीबाग में कुल 65.99 फीसद वोट पड़े। पहले चरण की तरह इन सीटों पर भी महिलाएं वोट करने में आगे रहीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 04:52 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: दूसरे चरण में भी मतदान करने में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी
Lok Sabha Election 2019: दूसरे चरण में भी मतदान करने में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में दूसरे चरण की चार सीटों रांची, खूंटी, कोडरमा तथा हजारीबाग में कुल 65.99 फीसद वोट पड़े। पहले चरण की तरह दूसरे चरण की इन सीटों पर भी महिलाएं वोट करने में पुरुषों से आगे रहीं। यहां 63.87 फीसद पुरुष और 68.30 फीसद महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन आयेाग द्वारा जारी मतदान के अंतिम आंकड़े में ये बातें सामने आई हैं। अंतिम आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण की सभी चारों सीटों पर भी पिछले चुनाव की अपेक्षा लगभग दो फीसद अधिक मतदान हुआ। झारखंड की आधी सीटों पर मतदान फीसद बढऩे में दैनिक जागरण द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर 22 अप्रैल को मानव श्रृंखला का बड़ा योगदान रहा है।

दूसरे चरण की इन चारों सीटों पर कुल 65,87,028 मतदाताओं में से 43,46,880 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें कुल 34,42,266 पुरुष मतदाताओं में से 21,98,803 और कुल 31,44,678 महिला मतदाताओं में से 21,48,066 ने वोट डाले।

सबसे अधिक खरसावां, सबसे कम रांची में मतदान

चारों सीटों की सभी 23 विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो सबसे अधिक खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसांवा में 76.82 फीसद वोट पड़े। वहीं, सबसे कम 54.33 फीसद वोट रांची संसदीय क्षेत्र के रांची विधानसभा क्षेत्र में पड़े।

फैक्ट फाइल (आंकड़े प्रतिशत में)

सीट     कुल मतदान    पुरुषों का मतदान    महिलाओं का मतदान

रांची      64.40     64.25     64.55

खूंटी      69.11      68.27     69.95

कोडरमा  66.68      62.03     71.89

हजारीबाग 64.83     62.46     67.60

किस विस क्षेत्र में कितना वोट

रांची

इचागढ़ : 75.93, सिल्ली : 72.32, खिजरी : 67.20, रांची : 54.33, हटिया : 59.44, कांके : 64.45

खूंटी

खरसावां : 76.82, तमाड़ : 69.29, तोरपा : 68.03, खूंटी : 66.82, सिमडेगा : 67.19, कोलेबिरा : 66.33

कोडरमा

कोडरमा : 66.32, बरकट्ठा : 65.30, धनवार : 64.35, बगोदर : 68.36, जमुआ : 65.48, गांडेय : 70.86

हजारीबाग

बरही  : 63.88, बड़कागांव : 64.80, रामगढ़ :70.69,  मांडू : 64.09,  हजारीबाग : 61.50

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी