पैसे को लेकर पति से हुई नोंकझोंक तो पत्नी ने खाया जहर Garhwa News
Jharkhand. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला की तबियत बिगड़ गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
गढ़वा,जासं। गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति से पैसे को लेकर हुई नोंकझोंक के बाद गुस्से में आकर जहर खा लिया। घटना कुभा खुर्द गांव की है। यहां संतोष पासवान की पत्नी रेखा देवी ने धतूरे की पत्ती कर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी ने पैसे के लिए अपने पति से नोंकझोंक किया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर धतूरे का पत्ती खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।