विश्व ब्राह्मण संघ ने 700 लोगों के बीच होम्योपैथी दवा का किया वितरण

विश्व ब्राह्मण के द्वारा होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 02:04 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 02:04 AM (IST)
विश्व ब्राह्मण संघ ने  700 लोगों के बीच होम्योपैथी दवा का किया वितरण
विश्व ब्राह्मण संघ ने 700 लोगों के बीच होम्योपैथी दवा का किया वितरण

जागरण संवाददाता, रांची : विश्व ब्राह्मण के द्वारा काली-शिव मंदिर साउथ रेलवे कॉलोनी कमेटी के सहयोग और शिव होमियो हॉल के द्वारा होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम 30 का वितरण करीब 700 लोगों के बीच किया गया। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष धमर्ेंद्र तिवारी ने बताया कि इस दवा से लोगों को लाभ होगा। कार्यक्रम में डॉ शिव वचन शर्मा ने लोगों को दवा के इस्तेमाल का तरीका बताया। कार्यक्रम में कृष्णा पुरी, चाणक्य नगर, न्यू अमरावती कॉलोनी, अमरावती कॉलोनी, रामनगर, राची रेलवे कॉलोनी साउथ के लोगों दवा दिया गया। इसमें मंटू सिंह, अमित कुमार, भीम शर्मा, भानु सिंह, बलदेव, राजा मिश्रा, राजूराम, आशुतोष कुमार, अमित कुमार सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संतोष सिंह, उमा ताती , पिंटू राम, राज कुमार सिंह आदि ने महत्वपुर्ण योगदान दिया।

68 जरूरतमंदों को बांटा राशन

जागरण संवाददाता, रांची :: श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के द्वारा बड़ा तालाब दुर्गा मंदिर रांची में कोरोना महामारी के दौरान रक्तदान करने वाले एवं अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया एवं 68 जरूरतमंद लोगों के बीच अन्नपूर्णा आहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, अमित सिंह, शिव शकर शर्मा, कुणाल कुमार, गोपाल पारीक, सुनील रंजन सहाय, किशोर साहू, श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, जिला दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, श्री चैती दूर्गापूजा महासमिति के महामंत्री गोपाल पारिक उपस्थित थे।

शारदा फाउंडेशन ने बाटे मास्क, लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, रांची : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारदा फाउंडेशन के द्वारा रांची शहर के काके डैम के पीछे हतिया गोंदा गांव के विभिन्न स्थानों पर जा जाकर लोगों मास्क वितरित किया और लोगों को कोरोना के कहर से अवगत करवाया। साथ ही इसके बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। संस्था की तरफ से मंडी, दुकानों एवं अन्य कुछ स्थानों पर मास्क दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, डॉ सुषमा, श्याम कुमार, रौनक, कविता, खुशबू आदि कई सदस्यगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी