झारखंड के चतरा में तालाब में मिला दो मासूमों का शव, 2 दिन से थे लापता; हत्या की आशंका

प्रखंड मुख्यालय टंडवा के ग्वाल टोली मोहल्ला के लापता दोनों बच्चों का शव सोमवार को घर के नजदीक एक तालाब से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शवों को तालाब में फेंका गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 12:07 PM (IST)
झारखंड के चतरा में तालाब में मिला दो मासूमों का शव, 2 दिन से थे लापता; हत्या की आशंका
झारखंड के चतरा में तालाब में मिला दो मासूमों का शव, 2 दिन से थे लापता; हत्या की आशंका। जागरण

चतरा (टंडवा) जासं । प्रखंड मुख्यालय टंडवा के ग्वाल टोली मोहल्ला के लापता दोनों बच्चों का शव सोमवार को घर के नजदीक एक तालाब से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शवों को तालाब में फेंका गया है। शवों की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने बताया कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं होती है, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस एक साथ सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्वाला टोली निवासी रामु यादव का आठ वर्षीय पुत्र विवेक कुमार तथा ईश्वर यादव का सात वर्षीय पुत्र सुमित कुमार शनिवार दोपहर बाद से लापता थे। दोनों घर से खेलने निकले थे। जब शाम को घर नहीं लौटे, तो स्वजन उनकी खोजबीन शुरू की। कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन थाना में सनहा दर्ज कराई गई। सनहा दर्ज होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। रविवार को पूरे दिन दोनों मासूमों की तलाश होती रही। सोमवार की सुबह घर के नजदीक एनटीपीसी द्वारा मवेशियों को पानी पिलाने के लिए खोदा गया तालाब में उनका शव तैरता मिला। फिर क्या था जंगल की आग की तरह यह खबर फैल गई। स्वजनों को आरोप है कि बच्चों की हत्या कर शवों को तालाब में फेंका गया है।

chat bot
आपका साथी