ट्विटर पर भिड़े मुख्यमंत्री और सासद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सासद निशिकात दुबे के बीच मंगलवार को ट्विटर पर देर रात तक जंग होती रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 02:03 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 02:03 AM (IST)
ट्विटर पर भिड़े मुख्यमंत्री और सासद
ट्विटर पर भिड़े मुख्यमंत्री और सासद

राज्य ब्यूरो, राची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सासद निशिकात दुबे के बीच मंगलवार को ट्विटर पर देर रात तक जंग होती रही। दरअसल, निशिकात दुबे ने 2013 में महाराष्ट्र में दर्ज एक मामले का हवाला देते हुए वर्तमान में वहा के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखा और इस मामले की जाच फिर से कराने का आग्रह किया है। ट्वीट के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आयशा अशफाक खान नामक महिला ने विभिन्न धाराओं में बयान दर्ज कराया था। हालांकि बयान दर्ज कराने के सात दिन बाद ही शिकायतकर्ता द्वारा मामला वापस ले लिया गया था।

इस ट्वीट के बाद अपने जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, सासद ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं जिसका जवाब 48 घटे के अंदर कानूनी रूप से दिया जाएगा। इसके बाद निशिकात दुबे ने फिर लिखा- इंतजार रहेगा, मैंने नहीं लड़की ने आरोप लगाए हैं। इसके बाद निशिकांत ने एक और ट्वीट किया, मैंने एमबीए, पीएचडी सब कर रखी है, शुचिता की राजनीतिक करता हूं। जिसको केस करना है, जांच करना है करिए, सब मुंह की खाएंगे। दरअसल, झामुमो की ओर से कुछ दिनों पूर्व आरोप लगाया गया था कि निशिकांत की एमबीए की डिग्री फर्जी है। वहीं, इससे पूर्व सांसद ने एक कारोबारी के झामुमो नेताओं से संबंध पर सवाल उठाए थे। झामुमो, हेमंत और निशिकांत के बीच का विवाद सियासी गलियारे से लेकर आम जन तक चर्चा का विषय बना हुआ है। बहरहाल यह मामला पक्ष-विपक्ष के बीच विवादों में उलझा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा।

chat bot
आपका साथी