नेहरु युवा केंद्र ने किया पौधारोपण व वितरण

संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) नेहरू युवा केंद्र पलामू की ओर से हुसैनाबाद प्रखंड के बजरडीह गांव में पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:19 AM (IST)
नेहरु युवा केंद्र ने किया पौधारोपण व वितरण
नेहरु युवा केंद्र ने किया पौधारोपण व वितरण

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) नेहरू युवा केंद्र पलामू की ओर से हुसैनाबाद प्रखंड के बजरडीह गांव में 60 फलदार पौधे का वितरण किया गया। पौधरोपण का कार्य जुलाई महीने से शुरू किया गया है। अब तक 883 पौधारोपण किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सह युवा समाज सेवी सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज ने अंग्रेजों से लड़कर आजादी ली है। अब आजादी की दूसरी लड़ाई प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लड़ना बाकी है। इसके लिए पौधा रूपी मिसाइल का उपयोग करने की जरूरत है। म वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पौधे लगाएं। पौधे वितरण कार्यक्रम में राकेश कुमार, विवेक शर्मा, राजू कुमार, देवेंद्र शर्मा, अजय पाल, उदय विश्वकर्मा, राकेश कुमार, विकास विश्वकर्मा, विकास पाल, योगेश पाल, अनिल पाल, रविदर यादव, संतोष सिंह जैसे कई युवा सदस्यों का अहम योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी