त्योहारों से पहले रांची से बिहार व बंगाल के लिए चलेंगी ट्रेनें

रांची रेलवे स्टेशन से बिहार और बंगाल के लिए जल्द ही ट्रेनें चल सकती है। इसकी तैयारी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
त्योहारों से पहले रांची से बिहार व बंगाल के लिए चलेंगी ट्रेनें
त्योहारों से पहले रांची से बिहार व बंगाल के लिए चलेंगी ट्रेनें

जागरण संवाददाता, रांची : रांची रेलवे स्टेशन से बिहार और बंगाल के लिए जल्द ही ट्रेनें चल सकती हैं। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही दिल्ली के लिए भी एक ट्रेन शुरू करने की तैयारी है। ट्रेनों के रेक तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड में इसे लेकर कागजी कार्यवाही शुरू है। सूत्रों के अनुसार ट्रेनों का परिचालन त्योहारी सीजन से पहले ही शुरू हो जाएगा।

रांची रेलवे स्टेशन से लॉकडाउन से पहले 54 ट्रेनें चलती थीं। लॉकडाउन के बाद सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया, लेकिन बाद में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो रांची से दिल्ली के लिए राजधानी स्पेशल ट्रेन और रांची से पटना के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई। अभी कुछ दिन पहले ही रांची से गुजरने वाली ट्रेन सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है। जबकि रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को कुछ दिन पहले ही बंद कर दिया गया था। अब इस ट्रेन को फिर से दौड़ाने की कवायद शुरू है। बताते हैं कि राज्य सरकार को इसके लिए रेलवे की तरफ से पत्र भेजा गया है। राज्य सरकार की हरी झंडी मिलते ही रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। माना जा रहा है कि अब राज्य सरकार रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को चलाने की अनुमति दे देगी। क्योंकि बिहार के लिए सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस चल ही रही है। रेलवे बोर्ड ने मंडल को पत्र भेजकर ट्रेन चलाने के लिए राय मांगी गई है। यहां से बताया गया है कि रांची से बिहार और बंगाल के लिए ट्रेनों की ज्यादा जरूरत है। इसलिए रांची से हावड़ा और बिहार जाने वाली ट्रेनें शुरू की जाएंगी। साथ ही दिल्ली के लिए ज्यादा मुसाफिर निकल रहे हैं। राजधानी एक्सप्रेस में वेटिग रहती है। इसलिए रेलवे के अधिकारी दिल्ली के लिए भी एक ट्रेन देने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी