Top Ranchi News of the Day, 30th September 2019, राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल, सदमे में लालू, अशोक भगत से मिले, बैंक ऑफ इंडिया, भारी बारिश से ट्रेनें डायवर्ट

Top Ranchi News of the Day 30th September 2019. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 05:17 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 30th September 2019, राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल, सदमे में लालू, अशोक भगत से मिले, बैंक ऑफ इंडिया, भारी बारिश से ट्रेनें डायवर्ट
Top Ranchi News of the Day, 30th September 2019, राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल, सदमे में लालू, अशोक भगत से मिले, बैंक ऑफ इंडिया, भारी बारिश से ट्रेनें डायवर्ट

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 30th September 2019 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। परिवार की कलह से लालू प्रसाद सदमे में हैं। राष्ट्रपति का गुमला दौरा रद्द होने के बाद सोमवार को उनके सचिव संजय कोठारी ने रांची में अशोक भगत से मुलाकात की। बैंक ऑफ इंडिया कैंप लगाकर नए ग्राहक बनाएगा। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पटना आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

बेटियों को गोल्ड मेडल देकर गदगद हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि झारखंड में बेस्ट टैलेंट मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धौनी की प्रतिभा से झारखंड की प्रतिभा प्रदर्शित होती है। झारखंड में प्रतिभाओं की भरमार होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा, महेंद्र सिंह धौनी तथा दीपिका कुमारी आदि ने झारखंड का नाम देश-विदेश में रौशन किया। अपने तीन दिनों के झारखंड दौर के आखिरी दिन सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षा समारोह में शामिल हुए। मुख्य समारोह में 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ।

परिवार में कोहराम से सदमे में लालू प्रसाद

चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पटना में परिवार में मचे कोहराम के चलते वे सदमे में हैं। रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू प्रसाद अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बीते दिन से तनाव में हैं। लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर से धक्के मारकर निकालने के ताजा आरोप के बाद वे खासे परेशान हैं।

पद्मश्री अशोक भगत से मिले राष्ट्रपति के सचिव

भारी बारिश के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्राइबल सेंटर, गुमला दौरा टलने के बाद महामहिम के सचिव संजय कोठारी ने सोमवार को पद्मश्री डॉ अशोक भगत से मुलाकात की। राजधानी रांची के बरियातू परिसर (आरोग्य भवन) पहुंचे कोठारी ने इस दौरान विकास भारती के बारे में तमाम जानकारियां लीं और विकास भारती द्वारा समाज के लिए चलाए जा रहे सभी आयामों को परखा। विकास भारती, बिशुनपुर गुमला के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत से औपचारिक मुलाकात के क्रम में उन्होंने खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्राइबल सेंटर, गुमला दौरा टलने के लिए अफसोस जताया।

कैंप लगाकर नए ग्राहक बनाएगा बैंक ऑफ इंडिया

देश के शीर्ष पांच बड़े बैंकों में से एक बैंक ऑफ इंडिया अपनी ग्राहक संख्या में बढ़ोतरी करेगा। इसके लिए बैंक राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में कैंप लगाएगा। अपने पुराने ग्राहकों के जरिये बैंक नए ग्राहकों को जोड़ेगा। इस संबंध में सोमवार को रांची में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के महाप्रबंधक सीएस सहाय ने बताया कि रांची के मोरहाबादी में पांच व छह अक्टूबर को कैंप लगाया जाएगा।

पटना जाने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट

लगातार बारिश और बाढ़ का असर झारखंड से बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। पटना आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है तो कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। धनबाद से पटना जाने वाली सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है, जबकि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। हटिया से खुलने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रविवार को नहीं खुली। वापसी में पटना से भी इस ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ। उधर पटना से धनबाद आने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस रविवार को नहीं आई।

chat bot
आपका साथी