लोकसभा में भागीदारी से बढ़ी आजसू की जिम्मेदारी : सुदेश महतो

आजसू ने सम्मान समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का स्वागत किया। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि जनता के प्रति पार्टी की जिम्‍मेदारी बढ़ी है।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 05:37 AM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 10:37 AM (IST)
लोकसभा में भागीदारी से बढ़ी आजसू की जिम्मेदारी : सुदेश महतो
लोकसभा में भागीदारी से बढ़ी आजसू की जिम्मेदारी : सुदेश महतो
रांची, राज्य ब्यूरो । पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि लोकसभा में आजसू की भागीदारी से जनता के प्रति पार्टी की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। पार्टी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का पूरा प्रयास करेगी। सुदेश सोमवार को गिरिडीह से नवनिर्वाचित सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश चौधरी के सम्मान में चिरौंदी स्थित गीतांजलि हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सुदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को मिली प्रंचड जीत में झारखंड के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की जनता के अपार समर्थन के लिए पार्टी की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी ने विकास की बुनियाद पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को सजाया और संवारा। अब वे गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में भी वे जनता की उम्मीदों को साकार करेंगे।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और गिरिडीह की जनता माथे मढ़ा। जीत से वह गदगद दिखे। कार्यक्रम को विधायक रामचंद्र सहिस, राजकिशोर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, प्रवक्ता देवशरण भगत ने भी संबोधित किया। सम्मान समारोह में रोशन लाल महतो, पद्दमश्री मुकुंद नायक, हसन अंसारी, हरीश समते बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधानसभा चुनाव पर निर्णय शीघ्र सुदेश महतो ने कहा कि शीघ्र ही पार्टी की कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। गठबंधन को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले दायित्व की तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी