रांची के हरमू में पत्थरबाजी, फायरिंग के बाद मची भगदड़, दो महिलाओं समेत छह पकड़ाए

रांची, जागरण संवाददाता। हरमू रोड स्थित कुम्हार टोली, संग्राम चौक के पास पुराने विवाद को लेकर बुधवार को जमकर बवाल हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मोहल्ले के एक समुदाय के लोग सुबह एकजुट होकर सड़क जाम करने जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में दूसरे समुदाय के लोग अचानक से पथराव करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 02:56 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 02:56 PM (IST)
रांची के हरमू में पत्थरबाजी, फायरिंग के बाद मची भगदड़, दो महिलाओं समेत छह पकड़ाए
रांची के हरमू में पत्थरबाजी, फायरिंग के बाद मची भगदड़, दो महिलाओं समेत छह पकड़ाए

रांची, जागरण संवाददाता। हरमू रोड स्थित कुम्हार टोली, संग्राम चौक के पास पुराने विवाद को लेकर बुधवार को जमकर बवाल हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मोहल्ले के एक समुदाय के लोग सुबह एकजुट होकर सड़क जाम करने जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में दूसरे समुदाय के लोग अचानक से पथराव करने लगे। देखते-देखते अचानक पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव होने के साथ-साथ गोली भी चलने की सूचना है। इस घटना में सुखदेवनगर थाना के पदाधिकारी मुन्ना सिंह और वसीम घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कोतवाली डीएसपी अजीत विमल कुमार के पैर में चोट लगी है। जबकि, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल के दोनों मोबाइल पथराव में टूट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी अमन कुमार अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

लाठीचार्ज के बाद माहौल हुआ शात : सिटी एसपी ने मामला शात करने के लिए लाठीचार्ज का आदेश दिया। वरीय अधिकारी का आदेश मिलने के बाद जवानों ने पथराव करने वालों पर जमकर डंडे बरसाए। इस दौरान चार लोगों को पुलिस ने पथराव करने के मामले में पकड़ा है। चारों को पुलिस ने गुप्त स्थान पर रखा है। इसके अलावा दो महिलाओं को भी पुलिस ने पकड़ा है।

क्या है मामला : संग्राम चौक में मंगलवार को छेड़खानी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद सांप्रदायिक रंग लेने लगा। एक धार्मिक स्थल पर गलत हरकत करने की बात मोहल्ले में फैली और दोनों पक्ष एकदूसरे के आमने-सामने आ गए थे। दोनों तरफ से लाठी-डंडों से लैस लोग एक दूसरे से भिड़ गए, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले को संभाल लिया था। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

chat bot
आपका साथी