राज्यस्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता में रांची बनी उपविजेता

रांची : बोकारो में संपन्न राज्य स्तरीय अंडर-19 (बालक) खो-खो प्रतियोगिता में रांची की टीम उपविजेता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:36 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 06:36 AM (IST)
राज्यस्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता में रांची बनी उपविजेता
राज्यस्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता में रांची बनी उपविजेता

रांची : बोकारो में संपन्न राज्य स्तरीय अंडर-19 (बालक) खो-खो प्रतियोगिता में रांची की टीम उपविजेता रही। फाइनल में सरायकेला .खरसावा ने रांची को 19-15 अंको से पराजित किया। रांची के उपकप्तान संजय कुमार को सर्वश्रेष्ठ धावक का पुरस्कार मिला । प्रतियोगिता का संचालन झारखंड राज्य खो खो संघ के उपाध्यक्ष अजय झा ने किया ।

-------------

पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स के लिए झारखंड की टीम रवाना

रांची: पटना में आयोजित दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम शुक्रवार को पटना रवाना हो गई। एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 व 16 सितंबर को होगा। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, एसके पांडे, सिकंदर महतो, प्रभाकर वर्मा, अमरनाथ सिंह, शशाक भूषण सिंह, अरविंद कुमार, पिंटू सिंह, एसके दत्ता ने टीम को विदा किया।

------------

अंतर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग

रांची : यूनाईटेड ताइक्वाडो क्लब के तत्वावधान में आशा किरण पब्लिक स्कूल चंदवे में एक दिवसीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काके प्रखंड के 11 स्कूलों से 120 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता प्रशिक्षक शकील अंसारी के देखरेख में हुआ। मौके पर फारूक अंसारी, आफताब फैज, जमील अंसारी, कृष्णा तिर्की सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

एजी झारखंड की रिंकी बनी कैरम चैंपियन (13 आरसीएच एसपीओ एक)

जागरण संवाददाता, रांची : कोलकत्ता में संपन्न पूर्वी क्षेत्र इंटरनल ऑडिट एंड एकाउंट्स विभाग कैरम प्रतियोगिता में एजी झारखंड की रिंकी रंजन ने एकल खिताब जीत लिया। ¨रकी रंजन ने कोलकत्ता की माधवी विश्वास को 25-0, 25-17 अंकों से पराजित किया। एजी झारखंड में सहायक ऑडिट के पद पर कार्यरत रिंकी रंजना के विजेता होने पर एजी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

----------------

बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोलकाता जाएंगे साहिल

रांची : झारखंड के उभरते टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन टेनिस का उच्च प्रशिक्षण हेतु 14 सितंबर को कोलकाता रवाना होंगे। कोलकाता पंजाब क्लब में टेनिस का प्रशिक्षण लेंगे। क्लब के प्रशिक्षक मनोज सेवा साहिल को प्रशिक्षण देंगे। साहिल अमीन होटवार के टेनिस कोर्ट में प्रत्येक दिन आठ घंटे अभ्यास करते हैं। साहिल के कोच राणा बहादुर सिंह ने बताया कि साहिल अमीन बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है। कोलकाता में उनके खेल में और निखार आयेगा।

chat bot
आपका साथी