Monsoon 2019: झारखंड में 18 तक पहुंचेगा मानसून, होगी शानदार एंट्री

Southwest Monsoon 2019 brings Heavy Rains for Jharkhand. मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी फुहारों का दस्‍तक सबसे पहले राज्‍य के साहिबगंज जिले में होगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 02:08 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 07:49 PM (IST)
Monsoon 2019: झारखंड में 18 तक पहुंचेगा मानसून, होगी शानदार एंट्री
Monsoon 2019: झारखंड में 18 तक पहुंचेगा मानसून, होगी शानदार एंट्री
रांची, जेएनएन। झारखंड में 18 जून तक मानसून पहुंचेगा। जोरदार बारिश के साथ इसकी शानदार एंट्री होगी। करीब एक हफ्ते की देरी से केरल में शनिवार को अपनी धमक दिखा चुके मानसून के लिए अभी एक हफ्ते तक और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी फुहारों का दस्‍तक सबसे पहले राज्‍य के साहिबगंज जिले में होगा। इसके बाद अगले पांच दिनों में यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। सामान्‍यत: मानसून 10-12 जून को झारखंड में दस्‍तक देता है।

मौसम विभाग, रांची के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि 18 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून की झारखंड में दस्‍तक के बाद राज्‍यभर में क्रमवार बारिश शुरू हो जाएगी। पहले यह साहिबगंज इलाके में पहुंचेगा। बताया गया कि अनुकूल परिस्थितियां बनी हुईं हैं। इसके गति पकड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी