Coronavirus Lockdown: रांची सहित कई जिलों में अब भी छिपे हो सकते हैं विदेशी, तलाश तेज

Coronavirus Lockdown. गृह विभाग ने छह जिलों के डीसी एसपी को सत्यापन करने का आदेश दिया है। विशेष टीम बनाकर इन विदेशी नागरिकों का जांच करने का आदेश दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 12:33 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 04:13 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: रांची सहित कई जिलों में अब भी छिपे हो सकते हैं विदेशी, तलाश तेज
Coronavirus Lockdown: रांची सहित कई जिलों में अब भी छिपे हो सकते हैं विदेशी, तलाश तेज

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची सहित राज्य के छह जिलों में अभी भी कई विदेशी नागरिक स्क्वायड टीम की नजर से बचे हो सकते हैं। इनमें रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, कोडरमा, देवघर तथा गोड्डा शामिल हैं। गृह विभाग ने इन सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन विदेशी नागरिकों की सूची सौंपते हुए उनकी जांच कराने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने भी इन जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष टीम बनाकर इन विदेशी नागरिकों का अविलंब सत्यापन करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा है कि सत्यापन के बाद यदि उनके जिले में विदेशी नागरिक मिलते हैं तो उन्हें अविलंब क्वारेंटाइन किया जाए। साथ ही उनके कोरोना संक्रमण के संदिग्ध पाए जाने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनके सैंपल की जांच कराई जाए। बता दे कि कुछ दिन पूर्व भी स्वास्थ्य सचिव ने रांची के एक बड़े होटल में विदेशी नागरिकों  के ठहरने की सूचना रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को दी थी, जिसके बाद उनकी जांच कराई गई।

इधर, अभी तक राज्य सरकार ने चीन, नेपाल, इटली, मलेशिया, इंडोनेशिया आदि देशों से झारखंड लौटे 1,977 लोगों को 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड में रखा है। इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हालांकि इनमें से 394 लोगों का 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है।

chat bot
आपका साथी