तारा शाहदेव प्रकरण: 5 साल बाद खुला रंजीत कोहली का सीलबंद फ्लैट, घर मे मिला कुरान Exclusive

नेशनल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े चर्चित प्रकरण में प्रशासन की टीम ने रंजीत कोहली के फ्लैट का दखल दिहानी सरिता सिन्हा के परिवार को दिलाया।

By Edited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 06:07 PM (IST)
तारा शाहदेव प्रकरण: 5 साल बाद खुला रंजीत कोहली का सीलबंद फ्लैट, घर मे मिला कुरान Exclusive
तारा शाहदेव प्रकरण: 5 साल बाद खुला रंजीत कोहली का सीलबंद फ्लैट, घर मे मिला कुरान Exclusive

रांची, जासं। नेशनल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े चर्चित प्रकरण में प्रशासन की टीम शुक्रवार को मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट पहुंची। ब्लेयर अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर स्थित आर-4डी फ्लैट पर उनके मालिक सरिता सिन्हा पति धीरज कुमार श्रीवास्तव को दखल दिहानी करवाया गया। इस फ्लैट को सरिता ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल ने अपनी मां के नाम पर किराए पर ले रखा था। यह फ्लैट वर्ष 2014 को तारा शाहदेव प्रकरण सामने आने के बाद सील कर दिया गया था।

वर्ष 2016 में सरिता  सिन्हा ने एसडीओ कोर्ट में दखलदिहानी के लिए आवेदन देकर फ्लैट खाली करवाकर सौंपने की गुहार लगाते हुए अर्जी दी थी। इस अर्जी पर सुनवाई के बाद इसी वर्ष जनवरी माह में दखलदिहानी का आदेश पारित हुआ। इसके बाद मजिस्ट्रेट राकेश रंजन उरांव के नेतृत्व में टीम बनाकर ब्लेयर अपार्टमेंट भेजा गया। टीम ने ङ्क्षहदपीढ़ी थाने की मदद से सील पड़ी फ्लैट को खुलवाया। उसमें रखे सारे सामानों की जब्ती सूची तैयार करते हुए मालिक को सौंप दिया गया।

फ्लैट खुलने के बाद घर का नजारा देखकर एक बार फिर सभी हैरान रह गए। घर में आलीशान इंटीरियर डेकोरेशन थी। जब्ती सूची के दौरान धार्मिक ग्रंथ कुरान सहित अन्य धार्मिक ग्रंथ मिली। जिसे भी जब्ती सूची के साथ सुरक्षित रखवाया गया। रंजीत के घर में कई तस्वीरें, शराब की बोतलें, सोडा की अलग-अलग वेराईटी, कुत्ते को खिलाने के बर्तन व भोजन दिखाई दिया। इसके अलावा कई दस्तावेज भी रखे थे।

जस के तस रखे थे सामान, फ्रिज में पड़ी थी मिठाई
पांच सालों से बंद पड़ी फ्लैट में सारे सामान जस के तस रखे थे। सोफा में कवर लगी थी। बेड में चादर के साथ लगी थी। डस्ट जरूर  भरा था, लेकिन पूरा घर व्यवस्थित था। किचन में बर्तन रखा था। फ्रिज में सड़ी हुई मिठाई, घी और पनीर रखा था। घर की बालकनी कबूतरों का आशियाना बना था। इधर, सरिता सिन्हा का परिवार दखल दिहानी के साथ ही राहत की सांस ली। धीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा पांच सालों से रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल की वजह से पांच सालों से उनका घर सील पड़ा था। कोर्ट से गुहार लगाने के बाद उन्हें मिल गया है। अब कोर्ट और पुलिस की जांच चलती रहे, उन्हें कोई समस्या नहीं। 

तारा शाहदेव का मामला
तारा शाहदेव ने 2014 में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से शादी की थी। पुलिस को दिए बयान के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही उस पर अत्याचार होने लगे। तारा को कुछ दिन बाद पता चला कि उसके पति का नाम रंजीत सिंह भी नहीं है। तारा का आरोप है कि उसके साथ मारपीट होती थी और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाता था। एक दिन वह घर से भागने में सफल हो गई और फिर मामला दर्ज कराई थी। जैसे-जैसे जांच आगे बड़ी, बड़े-बड़े अधिकारियों के नाम सामने आने लगे। मामला तूल पकडऩे के बाद सीबीआई ने साल 2015 में इस केस की जांच शुरू की थी। तारा आज भी मामले में गवाही के लिए कोर्ट जाती हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी