रांची में 15 मिनट में 45 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद आठ चोर

दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दुकान के भीतर प्रवेश करने वाले आठ चोर कैद हो गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Jul 2017 10:40 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jul 2017 01:10 PM (IST)
रांची में 15 मिनट में 45 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद आठ चोर
रांची में 15 मिनट में 45 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद आठ चोर

जागरण संवाददाता, रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग सेल सिटी स्थित मंगलम ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात 1.45 से दो बजे के बीच चोरों ने 45 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। यह दुकान रवि सोनी की है, जो रांची के धुर्वा के आदर्श नगर स्थित घर एच-243 में रहते हैं। उनकी दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने नया-पुराना एक किलोग्राम सोना, 17 किलोग्राम चांदी के अलावा तिजोरी में रखे 10 लाख 30 हजार रुपये कैश भी चुरा ली। गहनों की कीमत लगभग 35 लाख रुपये हैं।

आश्चर्यजनक रूप से चोरों ने एक सिक्का दुकान में छोड़ दिया है। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दुकान के भीतर प्रवेश करने वाले आठ चोर कैद हो गए हैं। कैमरे में उनके चेहरे भी स्पष्ट रूप से दिखते हैं। सभी चोर कच्छा-बनियान में थे और चप्पलों को कमर में बांधे हुए थे। पुलिस के अनुसार पूर्व में चर्चित रहे कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने ही इस चोरी को भी अंजाम दिया है।

मौके पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। सिटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे स्पष्ट हो रहा है कि यह गैंग रांची से बाहर का है। इसके लिए एक एसआइटी का गठन भी किया जा रहा है।

एक ही अपार्टमेंट में लगातार दूसरे दिन हुई चोरी
रांची के जुलेखा अपार्टमेंट डोरंडा में शनिवार को फिर चोरी हुई है। इस बार चोरों ने गहने समेत पैसों पर भी हाथ साफ किया। 1.50 लाख रुपये की चोरी हुई है, एक दिन पहले भी चोरी हुई थी। 

यह भी पढ़ेंः दारोगा के 3,019 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

chat bot
आपका साथी