रामलखन कॉलेज के अविवादित भूमि पर शीघ्र बने भवन

रांची : रामलखन सिंह यादव कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रार्चाय डॉ मनोज कुम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jun 2018 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jun 2018 08:18 PM (IST)
रामलखन कॉलेज के अविवादित भूमि पर शीघ्र बने भवन
रामलखन कॉलेज के अविवादित भूमि पर शीघ्र बने भवन

रांची : रामलखन सिंह यादव कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रार्चाय डॉ मनोज कुमार व एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय से कॉलेज के अविवादित भूमि पर भवन बनवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संतोष महतो, रमेश सिंह व डॉ. दिनेश कुमार ने मंत्री महोदय को कॉलेज में छात्रों को हो रही परेशानी के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में क्लास रूम की घोर कमी है। प्राचार्य व प्रदीप सिन्हा ने मंत्री को कॉलेज के 144 डिसमिल भूमि के विवाद की बात बताई और कहा कि करीब 13-14 डिसमिल भूमि विवाद रहित है। इस भूमि पर भवन का डीपीआर बनाकर विभाग को सौंपा जा चुका है। उस भवन को मंजूरी मिल जाने से विद्यार्थियों को काफी सहुलियत होगी और क्लास रूम की समस्या कुछ कम हो जाएगी। उन्होंने मंत्री को यह भी बताया कि इसी सत्र से कॉलेज में पीजी की पढ़ाई भी शुरू करनी है। ऐसे में भवन जल्दी बनवाने की पहल की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से कॉलेज का दौरा कर खुद से वस्तुस्थिति का जायजा लेने की अपील की।

chat bot
आपका साथी