किराए पर मकान लेने व देने वालों के लिए जरूरी खबर, रांची पुलिस ने जारी किया नया टेनेंट वेरिफिकेशन फॉर्म

रांची में मकानमालिकों को अपने किराएदारों का पूरा ब्यौरा तस्वीरों के साथ रखना होगा। रांची पुलिस ने नया टेनेंट वेरिफिकेशन फॉर्म जारी किया है। जिसमें किराएदारों का पूरा नाम पता फोटो और पहचान देनी होगी। पहचान का प्रमाण भी संलग्न कर उसकी जानकारी देनी होगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:27 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:27 AM (IST)
किराए पर मकान लेने व देने वालों के लिए जरूरी खबर, रांची पुलिस ने जारी किया नया टेनेंट वेरिफिकेशन फॉर्म
किराए पर मकान लेने व देने वालों के लिए जरूरी खबर। जागरण

रांची, जासं । रांची में मकानमालिकों को अपने किराएदारों का पूरा ब्यौरा तस्वीरों के साथ रखना होगा। रांची पुलिस ने नया टेनेंट वेरिफिकेशन फॉर्म जारी किया है। जिसमें किराएदारों का पूरा नाम, पता, फोटो और पहचान देनी होगी। पहचान का प्रमाण भी संलग्न कर उसकी जानकारी देनी होगी। रांची के एसएसपी ने इससे संबंधित फाॅर्मेट सभी थानों को उपलब्ध करवाते हुए सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है।

नए फॉर्म में किराएदारों को आईडी कार्ड के साथ गारंटर भी देना अनिवार्य होगा। अगर गारंटर नहीं देता है तो उन्हें कंपनी व लोकल किसी परिचित की जानकारी देनी होगी। मकान मालिकों को बिना सत्यापन और गारंटर के बगैर मकान में नहीं रखने की अपील की है।

26 जनवरी के बाद शुरू हो जाएगा वेरिफिकेशन

इस फार्म को सभी थानों को उपलब्ध करवाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 26 जनवरी के बाद सभी थाना क्षेत्रों में वेरिफिकेशन शुरू कर दी जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग के माध्यम से मकानमालिकों को फॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। इस फॉर्म के मिलने के बाद सभी मकानमालिक किराएदारों को ब्यौरा तैयार कर थाने को उपलब्ध करवाएगी। इस फॉर्म में पहचान का प्रमाण भी संलग्न कर पुलिस को देना होगा।

किराएदार के सभी सदस्यों का होगा जिक्र

नए टेनेट वेरिफिकेशन फॉर्म में किराएदारों का पूरा विवरण होगा। यह उल्लेख होगा कि कितने सदस्य किस-किस उम्र के हैं। इसके साथ परिवार के मुखिया की तस्वीर भी चिपकानी होगी। ऐसा नहीं करने वाले मकान मालिकों को कार्रवाई के दायरे में भी लाया जाएगा। रांची पुलिस शांति समिति की बैठक से लेकर घर-घर तक इसके लिए शुरुआत में जागरुकता अभियान चलाएगी।

chat bot
आपका साथी