Ranchi COVID 19 Update: रांची के होटवार जेल में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, एक साथ 85 कैदी मिले संक्रमित

Ranchi Coronavirus Update News संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद संक्रमित कैदियों व जेलकर्मियों के अलग क्वॉरंटाइन सेंटर की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:25 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:32 PM (IST)
Ranchi COVID 19 Update: रांची के होटवार जेल में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, एक साथ 85 कैदी मिले संक्रमित
Ranchi COVID 19 Update: रांची के होटवार जेल में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, एक साथ 85 कैदी मिले संक्रमित

रांची, जासं। Ranchi Coronavirus Update News रांची के बिरसा मुंडा होटवार जेल में कैदियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जेल आइजी बीरेंद्र भूषण ने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से सहयोग स्थापित कर कैदियों की सुरक्षा का विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया था। यह भी कहा था कि कैदियों के लिए जेल से बाहर अलग कोविड सेंटर बनाया जाए। अलग कोविड सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के आला अधिकारियों को भी लिखा गया था। अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति विस्फोटक हो गई है। 85 नए मरीज मिलने के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है।

एक पुलिस कर्मी व एक कैदी की हो चुकी है मौत, एक कैदी रिम्स में जिंदगी-मौत से जूझ रहा

बिरसा मुंडा होटवार जेल में कोरोना विस्फोट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार को 200 कैदी व जेल कर्मी की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 85 कैदी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूर्व चार अगस्त को दो पूर्व मंत्री सहित 32 कैदी व 22 जेल कर्मी एवं पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह कैदी व कर्मियों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 139 पहुंच गई है। इसमें एक कैदी व एक सुरक्षाकर्मी संक्रमण से मौत हो गई। हद ये है कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद संक्रमित कैदियों व जेलकर्मियों के लिए अलग क्वॉरंटाइन सेंटर की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। कैदियों को जहां अलग-अलग सिंगल सेल में रखा गया है, वहीं कर्मियों का जेल बैरक में ही इलाज चल रहा है।

रात 12 बजे अचानक बिगड़ने लगी सुरक्षाकर्मी की तबीयत तो भेजा रिम्स

संक्रमित 22 कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों का इलाज जेल बैरक में ही चल रहा है। शुक्रवार की रात 12 बजे के आसपास अचानक सुरक्षाकर्मी विशेश्वर भगत की तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। इसके बाद आनन फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक भूतपूर्व सैनिक हैं। चार अगस्त को वे कारोना पॉजिटिव पाज गए थे। चार दिनों पहले भी एक कैदी की कोरोना से इलाज के दौरान रिम्स में मौत हुई थी।

मृतक कैदी गुमला के दिव्यांशु शर्मा हैं। बीते मई महीने में उसे गुमला से बिरसा मुंडा होटवार जेल शिफ्ट किया गया। दो अगस्त को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर रिम्स में भर्ती कराया गया था। जबकि चार अगस्त को जब जांच रिपोर्ट आयी तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर के अनुसार जेल प्रशासन अपनी क्षमता के अनुसार संक्रमित कैदियों व जेल कर्मियों की इलज की व्यवस्था कर रही है। जिसकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है उसे रिम्स में भर्ती कराया जा  रहा है। हालांकि, संक्रमितों के लिए अलग क्‍वारंटाइन सेंटर के सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं।

chat bot
आपका साथी