लाइसेंस के लिए लगी लंबी कतारें, कर्मियों की कमी, लोग परेशान

रांची : डीटीओ कार्यालय में कर्मियों के अभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 01:19 AM (IST)
लाइसेंस के लिए लगी लंबी कतारें, कर्मियों की कमी, लोग परेशान
लाइसेंस के लिए लगी लंबी कतारें, कर्मियों की कमी, लोग परेशान

रांची : डीटीओ कार्यालय में कर्मियों के अभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई कर्मियों पर एक से अधिक विभागों का कामकाज सौंपा गया है, जिस वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं। गुरुवार को कार्यालय में जहा एक ओर लाइसेंस के सत्यापन के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रही, वहीं टेबल पर नियुक्त कर्मचारी दूसरे कामकाज में उलझे दिखे। कर्मचारियों के अपने स्थान पर न रहने से लोगों में नाराजगी दिखी। जानकारी के अभाव में लोग भटकते दिखे। यह नजारा अक्सर देखने को मिलता है।

तीन घंटे तक बिजली सेवा रही प्रभावित

सुबह से ही लाइट न रहने के कारण चालान की राशि जमा करने का काम भी पूरी तरह बंद रहा। इस मामले में कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि लाइट सुबह से ही कटी हुई है और कार्यालय में लगा इनवर्टर भी बैकअप नहीं दे रहा है। जिसके कारण सुबह से ही तीन घंटे तक कंप्यूटर बंद रहा और डिजिटल पेमेंट संबंधित कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर लगभग 1 बजे लाइट के आने के बाद काम में तेजी आई।

chat bot
आपका साथी