Captain Satish Sharma passes away: कैप्‍टन सतीश शर्मा के निधन पर कांग्रेसी मर्माहत, नेताओं ने जताया दुख

Captain Satish Sharma Dies Captain Satish Sharma passes away पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्‍टन सतीश शर्मा के गोवा में निधन पर झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। नेताओं ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 08:27 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 08:29 AM (IST)
Captain Satish Sharma passes away: कैप्‍टन सतीश शर्मा के निधन पर कांग्रेसी मर्माहत, नेताओं ने जताया दुख
Captain Satish Sharma passes away: पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्‍टन सतीश शर्मा का गोवा में निधन हो गया।

रांची, जेएनएन। Captain Satish Sharma Dies, Captain Satish Sharma passes away पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्‍टन सतीश शर्मा के गोवा में निधन पर झारखंड कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। नेताओं ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। झारखंड सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कैप्टन सतीश शर्मा जी के निधन से मन मर्माहत हैं, उनका जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दे। ॐ शांति।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कैप्टन सतीश शर्मा जी के निधन से मन मर्माहत हैं, उनका जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दे।ॐ शांति।

— Banna Gupta (@BannaGupta76) February 18, 2021

झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कैप्‍टन सतीश शर्मा के निधन पर शोक संवेदना जताई है। उन्‍होंने अपने संदेश में लिखा- उनके निधन से अंतर्मन से दुखी हूं। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

Deeply saddened at the demise of Capt. Satish Sharma, Former Union Minister.

Condolences to the family and friends. 🙏— Badal (बादल) (@Badal_Patralekh) February 17, 2021

chat bot
आपका साथी