दुर्गा पूजा की तैयारी : उज्जैन मंदिर के प्रारूप पर बन रहा पूजा पंडाल

लाजपत नगर पुंदाग में उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 04:03 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 04:03 AM (IST)
दुर्गा पूजा की तैयारी : उज्जैन मंदिर के प्रारूप पर बन रहा पूजा पंडाल
दुर्गा पूजा की तैयारी : उज्जैन मंदिर के प्रारूप पर बन रहा पूजा पंडाल

जागरण संवाददाता, रांची : लाजपत नगर, पुंदाग में उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया जा रहा है। काल्पनिक मंदिर में माता दुर्गा अन्य देवी-देवताओं के साथ विराजेंगी। शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। इस बार पूजा पंडाल 40 फीट ऊंचा एवं 80 फीट लंबा बनाया जा रहा है। कारीगरी का ऐसा कमाल होगा कि गर्भ गृह में प्रवेश करने पर हू-ब-हू उज्जैन मंदिर में होने का आभास होगा। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा करीब 20 फीट ऊंची होगी। हाथों में अस्त्र-शस्त्र लिए मां दुर्गा भक्तों पर करुणा बरसाएंगी। पूजा समिति के अनुसार प्रतिमा का निर्माण कारीगर जगदीश पाल कर रहे हैं। वहीं, पूजा का कुल बजट पांच लाख रुपये रखा गया है। पंडाल निर्माण में स्थानीय लोग भी काफी सहयोग दे रहे हैं।

--

सजावट आकर्षण का केंद्र

मां दुर्गा की प्रतिमा मध्य में रहेगी। अन्य देवी-देवता अगल-बगल होंगे। माता को महिषासुर का वध करते दिखाया जाएगा। प्रतिमा की भव्यता में किसी प्रकार की कमी न रहे। इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष सजावट की जा रही है। रोशनी पड़ते माता की दमकती आभा देख श्रद्धालु भावविभोर हुए बिना नहीं रह सकते।

आयोजन समिति के माणिक कर्ण चिंटू ने बताया कि पंडाल में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना होगी। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित वाराणसी के आचार्य धर्मेद्र मिश्रा समस्त अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। 29 सितंबर को कलश स्थापना के बाद प्रतिदिन पंडाल दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। षष्ठी के दिन पंडाल का उद्घाटन होगा। षष्ठी से दशमी तक प्रतिदिन माता को अलग प्रकार का भोग लगाया जाएगा। यही भोग प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच बांटे जाएंगे। उद्घाटन के अवसर पर संध्या में शिव शक्ति जागरण मंच के द्वारा माता का जागरण पेश किया जाएगा। देर रात तक भजन की गंगा बहेगी।

---

आयोजन की व्यवस्था होगी इनके जिम्मे

दुर्गा पूजा समिति से अध्यक्ष विनय कुमार के अलावा अरविंद कुमार सिंह, एस एन चौधरी, शकर सिंह, आदित्य कुमार, माणिक कर्ण चिंटू, महेश कुमार, राजीव रंजन सिंह (चिंटू), दीपक तिवारी, निरंजन कुमार सिंह, विकाश कुमार कश्यप (मुन्ना), हरेंद्र सिंह (छोटू्र), विजय प्रसाद आदि।

chat bot
आपका साथी