चतरा में एस्कार्ट जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक जवान की मौत; 5 सुरक्षाकर्मी जख्मी Chatra News

Jharkhand. सभी घायलों काे रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ घाटी में वाहन के अनियंत्रित होने के बाद यह दुर्घटना हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 09:21 AM (IST)
चतरा में एस्कार्ट जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक जवान की मौत; 5 सुरक्षाकर्मी जख्मी Chatra News
चतरा में एस्कार्ट जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक जवान की मौत; 5 सुरक्षाकर्मी जख्मी Chatra News

चतरा, जासं। तेलंगाना से आए मजदूरों को एस्कॉर्ट कर रांची से चतरा लाने गई पुलिस की जीप लौटने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दिनेश कुमार नामक चालक की मौत हो गई और पांच आरक्षी घायल हो गए। घटना रामगढ़ के समीप हुई है। सभी घायलों काे रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ घाटी में वाहन के अनियंत्रित होने के बाद यह दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां से रामगढ़ के लिए रवाना हो गए है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेलंगाना से रांची आने वाले जिले के मजदूरों को एस्कार्ट करके लाने के लिए शुक्रवार को पुलिस का एक दल भेजा गया था। वापसी में रामगढ़ घाटी में एस्कार्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई तथा पांच जवान जख्मी हो गए।

chat bot
आपका साथी